पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए झांगवी ने मंगलवार को 28 शिया मुसलमानों को गलियों से भून डाला। खबरों के अनुसार यह घटना बलूचिस्तान प्रांत में घटी। आतंकियों ने ईरान जा रही एक बस से मुसलिम तीर्थयात्रियों को पहले नीचे उतारा, उसके बाद उन्हें लाईन से खड़ा किया फिर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।अल्पसंख्यकों पर सबसे क्रूर हमलापाक में अल्पसंख्यकों पर यह सबसे क्रूर हमला है। यब बस क्वेटा से सीमावर्ती शहर तफ्तान जा रही थी। इस हमले के थोड़ी देर बाद ही आतंकवादियों ने क्वेटा के बाहरी इलाके में एक वाहन पर हमला बोल दिया, इसमें दो शिया मारे गए और कई घायल हो गए। दूसरे हमले में शिकार हुए शिया मस्तुंग अपने परिजनों के शव लेने जा रहे थे, ये परिजन पहले हमले में मारे गए थे। दोनों हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी फरार हो गए।लश्कर ए झांगवी ने ली हमलों की जिम्मेदारीक्वेटा के अखबार के अनुसार प्रतिबंधित लश्कर ए झांगवी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। मस्तुंग लश्कर ए झांगवी का गढ़ जाना जाता है। इस संगठन को कुख्यात सांप्रदायिक समूह माना जाता है जिसका सम्बंध वहाबी समुदाय से है और जिसका समर्थन सऊदी अरब करता है, यह अक्सर पाकिस्तान में शियाओं को निशाना बनाता है। बस के ड्राइवर ने बताया कि हमलावरों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था और बस रुकने पर यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। हमलावर स्वचालित राइफलों और रॉकेट लांचरों से लैस थे।समाचार समाप्त.....166
20 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 266831
पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए झांगवी कि जिसका सम्बंध वहाबी समुदाय से है ने मंगलवार को 28 शिया मुसलमानों को गलियों से भून डाला